बगहा, मई 20 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । जनता की समस्याओं का हर हाल में 30 दिनों के अंदर समाधान किया जाएगा। 30 दिन के अंदर अधिकारियों को तीन नोटिस दिए जाएंगे। तीन नोटिस के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो 31 वें दिन संबंधित अधिकारी स्वत: निलंबित हो जाएंगे। उक्त बातें अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने कही। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में 97 फीसदी मामलों का निष्पादन हुआ है। 3 फीसदी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का आदेश अधिकारियों को दी गई है।जिले की कुल 45 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, वृद्धावस...