30 दिनों के अंदर निदान का दिया भरोसा
मधुबनी, जून 16 -- लखनौर। लखनौर के गंगापुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को तृतीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। डीएओ ललन चौधरी ने अध्यक्षता किया। शिविर में पदाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग को आवेदन देने का निर्देश दिया। पदाधिकारी ने 30 दिनों के अन्दर आवेदनों के निष्पादन कर देने का भरोसा लोगों को दिलाया। शिविर में लोगों ने 14 आवेदन दिया। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन से सम्बंधित 6, अंचल से संबंधित 7 तथा बिजली से सम्बंधित एक आवेदन स्थानीय लोगों ने दिया। शिविर से पूर्व 6 आवेदन दिया गया था। इनमें से पेंशन से सम्बंधित दो,आवास से सम्बंधित एक एवं अंचल से संबंधित दो मामले का निष्पादन शिविर में कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कोढ़ा में तीन दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का शुभारंभ बीडीओ राजेश्वर राम ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.