30 दिन, 26 हादसे, 18 लोगों की गई जान
गौरीगंज, मई 11 -- अमेठी। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। अप्रैल माह के आंकड़े जिले की भयावह स्थिति बयां कर रहे हैं। यातायात विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल माह में जिले में कुल 26 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हुए। यानी जिले में लगभग हर दिन एक सड़क हादसा हो रहा है। हादसों की बढ़ती संख्या रोकने के लिए एसपी द्वारा घटनाओं का विश्लेषण किया गया तो चौंकाने वाली बात सामने आई। घटनाओं के शिकार हुए 21 लोगों में दस लोग ओवर स्पीड की वजह से चपेट में आये हैं। सात लोग ओवरटेक के चक्कर में घटना की चपेट में आये। दो लोग नींद आने की वजह से या फिर ध्यानभंग होने की वजह से घटना के शिकार हुए। एक व्यक्ति शराब पीते हुए दुर्घटनाग्रस्त हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.