लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता ग्राम पंचायतों में युवाओं को अब डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई बुक्स, ऑडियो-वीडियो लेक्चर और जरूरी ई-कंटेंट अपनी गांव की डिजिटल लाइब्रेरी में ही हासिल कर सकेंगे। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बड़े शहरों की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। 30 जनवरी को 11 हजार गांवों में यह डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अभी पहले चरण में कुल 22700 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की व्यवस्था की गई है और इसमें से 11 हजार 30 जनवरी को शुरू हो जाएंगी। बाकी लाइब्रेरी भी इस वर्ष के अंत तक खुल जाएंगी। ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के लिए चार लाख रुपये की धनराशि दी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.