बगहा, दिसम्बर 27 -- बेतिया। जिले में शुक्रवार को कोल्ड डे की स्थिति रही। अधिकतम तापमा 16 व न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन में अधिकतम पांच व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया था। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी। शुक्रवार को सुबह में कुहासा छाया रहा, वहीं दिन में धूप भी नहीं निकली। पांच से सात किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से चल रही पछिया हवा की वजह से कनकनी बढ़ गई है। डॉ. राजेंद्र केंद्रीय विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.ए सत्तार ने बताया ने कि अगले 30 दिसंबर तक कोल्ड डे की स्थिति रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर से आगे बढ़कर उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। यही हवा चंपारण होते हुए उत्तर बिहार में प्रवेश कर रही है। बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.