प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत जिले के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने एवं इसके लाभ व अनिवार्यता से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार वाहन को सीडीओ डॉ दिव्या मिश्रा ने शुक्रवार को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद की सभी तहसीलों में एक-एक वाहन प्रचार के लिए भेजे गए। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा संतोष कुमार सिंह और उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सीडीओ ने वाहन के लिए नामिक कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जनपद के समस्त ग्रामों में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करें तथा किसानों की रजिस्ट्री तैयार कराना सुनिश्चित करें। यह अभियान 23 जनवरी से लगातार पांच दिनों तक चलाया जाएगा। सीडीओ ने अपील की कि 30 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.