हरदोई, मार्च 17 -- शाहाबाद। सीएचसी पर सर्वोदय आश्रम हरदोई ने 30 टीबी के मरीजों को गोद लेकर उनके बीच पोषण पोटली बांटी। आश्रम की डायरेक्टर कुसुम जौहरी एवं आश्रम से ही वंदना, धर्मेंद्र, पिंकी, और रीना मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नोमान उल्ला और डॉ. प्रवीण दीक्षित, डॉ.सबा खान डॉ. अमन व अन्य स्टाफ ने भी मरीजों का उत्साह वर्धन किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित ने सभी टीबी मरीजों और उनके संरक्षकों से कहा कि अगर खान पान अच्छा मिलेगा तो सभी मरीज़ जल्द ठीक होंगे। शाहाबाद से डॉ.देश दीपक मिश्रा, डॉ.शाहिद, डॉ. शारिक, डॉ.माया प्रकाश,डॉ. मुरारी लाल गुप्ता एवं अन्य डॉक्टरों ने भी मरीज गोद लिए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.