30 जून से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रहण प्रारंभ होगा : उपायुक्त
दुमका, जून 30 -- दुमका जिले में विशेष सघन पुनरीक्षण के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून 2026 से विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, समावेशी एवं अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। यह अभियान निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बताया गया कि इस अभियान का मूल सिद्धांत कोई पात्र नागरिक छूटे नहीं तथा कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.