30 जून से घर-घर जाएंगी बीएलओ, मैपिंग का कार्य भी चलेगा साथ-साथ : संदीप कुमार मीना
लोहरदगा, जून 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआइआर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरूवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और सभी मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची साथ अपनी मैपिंग भी करा सकेंगे। मतदाता या उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा मतदाता का एन्यूमरेशन फार्म सत्यापित किया जा सकेगा। जिन मतदाताओं का साइन किया हुआ एन्यूमरेशन फार्म बीएलओ को मिलेगा उसी के आधार पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.