30 जून तक 50 करोड़ होल्डिंग टैक्स संग्रहण का लक्ष्य, अबतक 32 करोड़ की वसूली
रांची, जून 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में होल्डिंग टैक्स संग्रहण के तहत अब तक 32 करोड़ रुपये की राशि जुटा ली है। कर संग्रहण प्रक्रिया को और तेज करने और तिमाही के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक बुलाई गई। बैठक में उप नगर आयुक्त ने बताया कि निगम ने 30 जून तक 50 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को विशेष अभियान चलाने, करदाताओं से सीधे संपर्क स्थापित करने, जागरुकता बढ़ाने तथा संग्रहण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- होल्डिंग टैक्स बकायेदारों पर निगम की सख्ती, 5 करोड़ रुपये से अधिक बकाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.