लातेहार, जून 28 -- लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के होल्डिंगधारियों के लिए होल्डिंग टैक्स जमा करने का अंतिम अवसर 30 जून तक है। नगर प्रबंधन राज कुमार ने बताया कि इस तिथि तक होल्डिंग टैक्स जमा करने अथवा असेसमेंट कराकर टैक्स भुगतान करने पर 15 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक अपना होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया है, वे शीघ्र भुगतान कर लें। 1 जुलाई के बाद टैक्स जमा करने पर मूल राशि के साथ प्रति माह ब्याज भी देना पड़ेगा। नगर पंचायत ने सभी होल्डिंगधारियों से समय पर कर भुगतान कर छूट का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- होल्डिंग टैक्स में छूट का अवसर और दो दिन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...