30 जून तक सीएमआर जमा करें मिलर और पैक्स, नहीं तो होगी कार्रवाई : एसडीओ
लखीसराय, जून 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुमंडल सभागार में सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी मिलर, पैक्स अध्यक्ष, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीईओ), जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक तथा एमडी को-ऑपरेटिव बैंक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएमआर जमा करने की प्रगति बैठक में सीएमआर जमा करने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई पैक्सों एवं मिलरों द्वारा अभी तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सीएमआर जमा नहीं किया गया है। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित मिलरों एवं पैक्स अध्यक्षों को कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि वे हर हाल में 30 जून तक अवशेष सीएमआर जमा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.