30 जून तक शुरू होंगे नए बिजलीघर
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने ठंडी सड़क सब स्टेशन पर पूजन कर नए पांच एमवीए ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया। जसमई और सेंट्रल जेल क्षेत्र में नए बिजली घर 30 जून से चालू होने की उम्मीद है। जसमई बिजलीघर की सप्लाई चौक फीडर को होगी। नए बिजलीघरों के चालू हो जाने से बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। विधायक ने नई मशीनो से बनाये गये बिजलीघर का भी निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि ठंडी सड़क सब स्टेशन के तीन नए फीडर बनाये गये हैं। नए कोल्ड फीडर के निर्माण होने से मेन रोड, देवरामपुर, स्टेशन रोड, शिवनगर, घेरशामू खां में आपूर्ति होगी। नए डिग्गीताल फीडर से तलैया फजल इमाम, डिग्गीताल क्षेत्र में आपूर्ति होगी। इसके साथ ही महावीरगंज के नए फीडर के निर्माण से इस्माइलगंज, काली देवी क्षेत्र, मदारवाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.