सासाराम, जून 12 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा पूरी कर चुके ऐसे लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है, जिन्हें अभी तक रोजगार या स्वरोजगार प्राप्त नहीं हुआ है और वे ऋण की किस्त चुकाने में असमर्थ हैं।

शपथ पत्र जमा करने का अवसर बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम ने ऐसे लाभार्थियों को 15 जून से 30 जून 2026 तक शपथ पत्र जमा करने का अवसर दिया है, जिसके बाद उन्हें छह माह तक ऋण वसूली से राहत मिल सकेगी। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) सासाराम में कार्यरत बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के सहायक राधे कृष्ण ने बताया कि जिन लाभार्थियों के पास वर्तमान में कोई रोजगार, स्वरोजगार या आय का अन्य स्रोत नहीं है, वे निर्धारित अवधि के भीतर शपथ पत्र जमा कर अपने शिक्षा ऋण की वसूली को छह माह के लिए स्थगित करवा ...