प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि अब हाईस्कूल परीक्षा 2026 की इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थी ऑनलाइन फार्म 30 जून की मध्य रात्रि तक भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 26 जून को मोहर्रम और 27 जून को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश था, ऐसे में छात्रों के हित को ध्यान में रखकर ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि संशोधित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...