कटिहार, अप्रैल 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों का अब तक अपार कार्ड नहीं बनने पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। राज्य स्तर से मिले निर्देश के बाद निजी विद्यालयों को 30 जून तक सभी छात्रों का अपार कार्ड बनवाने का अल्टीमेटम दिया गया है। समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। कटिहार जिले में सरकारी और निजी विद्यालयों को मिलाकर सात लाख से अधिक छात्र नामांकित हैं। इनमें करीब 82 फीसदी बच्चों का अपार कार्ड बन चुका है। हालांकि निजी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिले के करीब डेढ़ लाख निजी स्कूल छात्रों में अब तक सिर्फ 55 फीसदी का ही अपार कार्ड बन पाया है, जबकि 45 फीसदी बच्चे अब भी इस महत्वपूर्ण व्यवस्था से बाहर हैं। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलो...