30 जून तक बनवा लें अपार आईडी
समस्तीपुर, जून 23 -- समस्तीपुर। आगामी 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने में विद्यालय के यू-डायस प्लस कोड तथा छात्र/छात्राओं के अपार आईडी की इंट्री को अनिवार्य किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के सचिव ने डीईओ को इस आशय का पत्र जारी कर इससे अवगत करा दिया है। सचिव ने डीईओ को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के उस अनुरोध पत्र से अवगत कराया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे सभी छात्र/छात्राओं का 30 जून, 2026 तक अपार आईडी निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है। इसके साथ ही राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के जारी पत्र से भी अवगत कराया है जिसके तहत आगामी 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड की परीक्षा पंजीकरण में विद्यालय के यू डायस प्लस कोड व छात्र/छात्राओं के अपार आईडी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.