30 जून तक बढ़ाई गई फार्मर रजिस्ट्री की तिथि
लखीसराय, जून 5 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। आगामी 30 जून तक फार्मर रजिस्ट्री की तिथि बढ़ाई गई है। किसानों से इस रजिस्ट्री को कराने के लिए अनुरोध किया गया है। पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी आदि से संपर्क करने के लिए कहा गया है। नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर पर ऑपरेटर से किसान रजिस्ट्री कराने के लिए कहा गया है। आधार कार्ड,मोबाइल नंबर और स्वयं के नाम से जमाबंदी जैसे आवश्यक दस्तावेज लाने का निर्देश दिया गया है। पंजीकरण से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं में लाभ मिलेगा। फसल बीमा, केसीसी सहायता अनुदान फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ मिलेगा। सभी योजनाओं का लाभ एक डिजिटल पहचान के साथ मिलेगा। वहीं कई किसानों ने बताया कि कृषि कर्मियों के द्वारा अभिरूचि कम ली जाती है। एक ऑपरेटर के द्वारा उपेक्षा बरती जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.