30 जून तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो नहीं मिले सम्मान निधि
अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को सचेत किया गया है कि वह 30 जून तक वार्षिक ई-केवाईसी करा लें। ऐसा न कराने पर आगामी किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा।उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने बताया है कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार योजना के सभी लाभार्थियों को 30 जून तक वार्षिक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी पूर्ण न कराने वाले आगामी किस्तों के लाभ से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित व प्रभावी बनाने, डाटा लीक की संभावनाओं को समाप्त करने और केवल वास्तविक और जीवित पात्र किसानों को ही लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष ई-केवाईसी की व्यवस्था लागू की गई है। यह भी पढ़ें- पीएम कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.