लोहरदगा, जून 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा समाहरणालय में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उपायुक्त डा ताराचंद ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 से 30 जून तक लोहरदगा जिले के सभी जनजातीय बहुल गांवों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का यहां के लोगों को लाभ देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना है। जिले के 66 पंचायतो में से 63 पंचायत जनजातीय बहुल हैं। इसके तहत देश के आकांक्षी जिलों में 63 हजार से अधिक जनजातीय बहुल गांवों को आच्छादित किया जाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कुल 17 मंत्रालयों के समन्वित प्रयासों से 25 योजनाओं पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। जिसमें बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजिविका आदि में महत्वपूर्ण कमियों को समाप्त करना और जनजातीय क्षेत्रों और समूहों के समग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.