फरीदाबाद, जून 26 -- नूंह, सरसमल। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 30 जून को प्रातः 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल करेंगे। बैठक में कुल 16 परिवादों पर सुनवाई होगी, जिनमें पांच पुराने और 11 नए मामले शामिल हैं। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शिकायतों से संबंधित अद्यतन तथ्य और आवश्यक रिकॉर्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से बैठक में उपस्थित रहें, ताकि सभी मामलों का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...