30 जून को सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को मिलेगा काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ
चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- चक्रधरपुर,संवाददाता 30 जून को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ देने का आदेश रेलवे बोर्ड के द्वारा जारी किया गया है। इस काल्पानिक वेतन वृद्धि से 30 जून को सेवानिवृत होने वाले तथा जिन्हें 1 जुलाई को देय वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिला उन्हें इसका लाभ मिलेगा। सेवानिवृत कर्मियों का मूल वेतन बढ़ जाएगा जिसके परिणामस्वरुप उनकी मासिक पेंशन और ग्रेच्युटी में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। बताया जाता है कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न उच्च न्यायालयों के फैसलों के बाद लागू किया गया है। जो कर्मचारी 30 जून को सेवानिवृत होतें है उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि अगले दिन 1 जुलाई को देय होती है। जिसके कारण तकनीकि रुप से उन्हें एक दिन का लाभ नहीं मिल पाता था। अब रेलवे बोर्ड के र्निदेशों के अनुसार 30 जून को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.