30 जून को सिक्योरिटी गार्ड की होगी भर्ती
मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी,एक संवाददाता। बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, जिला नियोजनालय मधुबनी के माध्यम से 30 जून को जिला परिषद कैंपस में एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए देश स्तर पर युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। कुल 50 रिक्तियां हैं। पात्रता 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी रखे गए हैं। उम्र सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने बताया कि कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- BPSSC Vacancy 2026: बिहार होमगार्ड में निकली 65 कंपनी कमांडर की भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.