प्रयागराज, मार्च 18 -- रेलवे बोर्ड ने 30 जून को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। उनके नोशनल इंक्रीमेंट (कागजी या गणनात्मक वेतन वृद्धि) देने का निर्णय लिया है। इससे उनकी पेंशन और रिटायरमेंट लाभ में बढ़ोतरी होगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी किए गए हैं। अब तक 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई की वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाता था। नए आदेश के तहत इस एक इंक्रीमेंट को जोड़कर पेंशन तय की जाएगी। रेलवे ने पात्र पेंशनभोगियों की सूची तैयार करने और उनके पीपीओ में संशोधन के निर्देश दिए हैं। बकाया भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशों का अनुपालन शुरू हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.