नई दिल्ली, जून 29 -- Budh Asta 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा और संवाद का कारक माना जाता है। जब बुध की चाल या स्थिति में बदलाव होता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 30 जून 2026 को बुध मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का अस्त होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। हालांकि इसका प्रभाव हर व्यक्ति की कुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को बुध अस्त का सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।बुध अस्त 2026 का प्रभाव बुध के अस्त होने के बाद कुछ राशियों के लोगों को नौकरी, कारोबार, धन और मान-सम्मान के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को अपने फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती...