रामगढ़, जून 28 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 के तहत जिले में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हैशटैग झारखंड एसआईआर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जून को जिलेभर में एक वृहद सोशल मीडिया अभियान आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक हैशटैग के साथ मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्ट, वीडियो और संदेश साझा किए जाएंगे। उपायुक्त ऋतुराज ने सभी संबंधित अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के निकटतम मतदान केंद्रों पर पहु...