फरीदाबाद, जून 24 -- पलवल, सरसमल। जिला प्रशासन की ओर से 30 जून को खंड होडल के गांव औरंगाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर करेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि शाम छह बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। संबंधित विभाग मौके पर ही शिकायतों के समाधान का प्रयास करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की अंत्योदय उत्थान और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...