30 जून के बाद बिना यू डायस कोड व प्रस्वीकृति के नहीं चलेंगे निजी स्कूल
भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला शिक्षा विभाग में बुधवार को आरटीई (राइट टू एजुकेशन) यानी शिक्षा के अधिकार नियमों के तहत प्रस्वीकृति न हासिल करने वाले जिले के निजी स्कूलों के संचालकों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीपीओ (सर्व शिक्षा अभियान) बबीता कुमारी ने अब तक प्रस्वीकृति न हासिल करने वाले जिले के 50 निजी विद्यालयों के जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अगले चार दिन के अंदर ई-संबंधन पोर्टल पर अपना आवेदन जमा कर दें, ताकि 30 जून तक इन विद्यालयों को प्रस्वीकृति पत्र जारी किया जा सके। इसके बाद बिना यू डायस कोड व प्रस्वीकृति न हासिल करने वाले जिले के एक भी निजी विद्यालय का संचालन नहीं हो सकेगा। साथ ही जो विद्यालय अगले चार दिन में आवेदन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डीपीओ एसएसए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.