बिजनौर, जुलाई 14 -- श्रावण मास कांवड़ मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने 30 जुलाई की रात से 24 अगस्त तक जनपद में व्यापक यातायात डायवर्जन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर हल्के वाहनों और आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।

हल्के वाहनों के लिए बदले गए प्रमुख मार्ग बिजनौर से नगीना, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़ और काशीपुर जाने वाले वाहनों को सेंट मैरी चौराहे से नजीबाबाद रोड, न्यू बाईपास और कोतवाली देहात होते हुए भेजा जाएगा। वहीं हल्दौर, नहटौर जाने वाले वाहन कृष्णा कॉलेज तिराहे से चौधरी चरण सिंह चौक होकर गुजरेंगे।

आवश्यक वस्तुओं के वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम, गैस और मेडिकल...