नई दिल्ली, जुलाई 27 -- IPO News: 30 जुलाई 2026 को रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Juniper Green Energy का आईपीओ खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए 3 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने सोमवार को प्राइस बैंड का भी ऐलान कर दिया है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 214 रुपये से 225 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। बता दें, ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर कोई उत्साह नहीं है। Juniper Green Energy ने आईपीओ के लिए 66 शेयरों का एक लॉट बनाया है। बता दें, एंकर निवेशक कंपनी के आईपीओ पर 29 जुलाई को दांव लगा पाएंगे। यह भी पढ़ें- GMP पहुंचा 245 रुपये, 28 जुलाई से खुल रहा है IPO, चेक करें कीमतकिसके लिए आईपीओ में कितना हिस्सा इश्यू का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के आरक्षित रहेगा। 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के रिजर्...