देवरिया, जुलाई 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। राजनीतिक दलों की मौजूदगी में 30 जुलाई को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में नई मशीनें रखी जाएंगी। इन मशीनों को राजनीतिक दलों के अध्यक्षों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस में सुरक्षित रखा जाएगा।

नई मशीनों का आवंटन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में जनपद के लिए आवंटित नई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को 30 जुलाई को वेयरहाउस में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के लिए बेल मेक एम-3 मॉडल की 120 बैलेट यूनिट, 670 कंट्रोल यूनिट तथा 640 वीवीपैट मशीनें आवंटित की गई हैं। इन मशीनों को प्राप्त करने के लिए सहायक अभियंता, प्...