एटा, जुलाई 28 -- शासकीय क्रय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुचारू एवं नियम सम्मत बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय जेम पोर्टल प्रशिक्षण कार्यशाला 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से कलक्ट्रेट सभागार, एटा में आयोजित होगी। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी ने बताया कि वर्तमान में जेम पोर्टल का जेम 2.0 में उन्नयन किया जा रहा है। विभागों के क्रेता अधिकारियों एवं जेम पोर्टल पर पंजीकृत विक्रेताओं को नवीन व्यवस्था एवं पोर्टल की अद्यतन प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में लखनऊ से आए जेम एक्सपर्ट जेम पोर्टल पर शासकीय क्रय-विक्रय की प्रक्रिया, जेम 2.0 की नवीन सुविधाओं, पोर्टल के उन्नयन तथा उसके प्रभावी संचालन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

हि...