30 जुलाई को उत्तराखंड बंद का आह्वान
रुडकी, जुलाई 24 -- रुड़की। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के धरने को समर्थन देने जा रहे अंतरराष्ट्रीय जन कल्याण रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश प्रमुख को पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई के विरोध में योगेश प्रमुख ने 30 जुलाई को शांतिपूर्ण उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। योगेश प्रमुख ने कहा कि वह नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में दिल्ली जा रहे थे और धरनास्थल पर छात्रों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों की स्मृति में 30 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। यह भी पढ़ें- छात्रों के समर्थन में 30 को उत्तराखंड बंद का आह्वान यह भी पढ़ें- Jamtara News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.