गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- - केंद्रीय आर्य युवक परिषद के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होगा कार्यक्रम गाजियाबाद। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय अंतर राष्ट्रीय आर्य महा वेबीनार का आयोजन होगा। कार्यक्रम 30 जनवरी से एक फरवरी तक होगा। इस दौरान राष्ट्र कल्याण यज्ञ, महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन, कवि सम्मेलन, स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी, प्रवासी परिचय सम्मेलन, आर्य महा सम्मेलन आदि किए जाएंगे। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य के नेतृत्व में अनेकों कीर्ति मान स्थापित किए हैं। सह संयोजक देवेन्द्र भगत ने बताया कि कार्यक्रम में 12 देशों से प्रतिष्ठित प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे और विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार चौहान, आनंद चौहान, डॉ. ज...