अल्मोड़ा, जनवरी 19 -- एसडीएम सुनील कुमार राज ने वाहन दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया कि छह दिसम्बर को द्वाराहाट से नौबाड़ा जा रहा वाहन कफलानी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार में से एक की मौत हुई थी। बताया कि घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। कोई भी व्यक्ति 30 जनवरी तक लिखित या मौखिक साक्ष्य कार्यदिवस पर उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.