चक्रधरपुर, जनवरी 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला होते हुए चलने वाली हटिया- दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि में विस्तार किया है। ट्रेन नंबर 08185 हटिया दुर्ग स्पेशल ट्रेन जो प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलती है। उसका परिचालन 8 से 29 जनवरी तक विस्तार किया गया। ट्रेन नंबर 08186 दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन का परिचालन 9 से 30 जनवरी तक (7-7 फेरे) विस्तार किया गया है। नए साल पर इस विशेष ट्रेन के परिचालन की अवधि में विस्तार किए जाने से यात्रियों को सहुलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.