बक्सर, जनवरी 28 -- पेज- युवा के लिए बक्सर। शहर के आईटीआई परिसर में स्थित जिला नियोजनालय में आगामी 30 जनवरी को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन होगा। जिसमें वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन और ऑटोलीव प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आईटीआई पास अभ्यर्थियों का मशीन ऑपरेटर के कुल 20-50 पदों पर चयन किया जाएगा। 18 से 25 आयुवर्ग के अभ्यर्थी उक्त कैंप में शामिल हो सकते है। यह कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन कैम्प पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक आवेदकों से अपील है कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, फोटो इत्यादि प्रमाण पत्र के साथ एक दिवसीय जॉब कैंप में भाग लेकर अवसर का लाभ उठा सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.