30 घण्टे बाद शारदा नहर में डूबे अधेड़ का शव मिला
हरदोई, मई 13 -- माधौगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव शेखवापुर पूर्वी मजरा क्योंटी ख्वाजगीपुर निवासी अनिल कुमार की शारदा नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब 30 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार को शव नहर पुल से लगभग 100 मीटर दूरी पर बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनिल कुमार मंगलवार सुबह घर से निकले थे तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम ने तलाश अभियान चलाया था देर शाम तक कोई सफलता नही मिल पाई। यह भी पढ़ें- कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत बुधवार को भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अधेड़ शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.