30 घंटे बाद मिला अमित का शव, दो भाइयों की मौत से दो परिवारों में पसरा मातम
इटावा औरैया, जून 22 -- इटावा। यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबे दो ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत से सुनवारा गांव और मैनपुरी के मानिकपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। रविवार को 13 वर्षीय करन का शव मिलने के बाद परिजनों की निगाहें 15 वर्षीय अमित की तलाश पर टिकी थीं। करीब 30 घंटे तक चली तलाश के बाद सोमवार को एसडीआरएफ टीम ने सुनवारा गांव के दूसरे छोर पर यमुना नदी से अमित का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की खबर सुनते ही महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी 15 वर्षीय अमित पुत्र रामवीर अपनी मां शैली के साथ 10 जून को सुनवारा गांव में रहने वाले रिश्ते के नाना वंशीलाल की तेहरवीं में शामिल होने आया था। यह भी पढ़ें- यमुना नदी में नहाने गए दो भाई डूबे, एक का शव मिला गर्मी की छुट्टियां होने के कारण वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.