30 घंटे तक लागू रहेगा भारी वाहनों पर रूट डायवर्जन
हरदोई, अप्रैल 27 -- हरदोई। प्रधानमंत्री के गंगा एक्सप्रेस वे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वालों को जाम में न फंसना पड़े, इसके लिए कई मार्गों पर 30 घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहेगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 28 अप्रैल को शाम छह बजे से 29 अप्रैल को रात 12 बजे तक अंतरजनपदीय मार्गों पर भी भारी वाहनों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बघौली-माधौगंज, कछौना-गौसगंज, गौसगंज से थाना मल्लांवा मार्ग, नयागांव से थाना मल्लांवा मार्ग, संडीला से थाना मल्लांवा मार्ग, बिलग्राम से मल्लांवा मार्ग, माधौगंज-मल्लांवा मार्ग, सांडी से बिलग्राम मार्ग, मेहंदीघाट से मल्लांवा व बिलग्राम मार्ग, कोतवाली शहर की बिलग्राम चुंगी से बिलग्राम मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह वर्जित रहेगा। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस- के शुभारंभ को लेकर तैयारी में जुटे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.