अररिया, सितम्बर 30 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जोगबनी से सटे नेपाल के रानी स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय की पुलिस टीम ने विराटनगर महानगरपालिका-16 से एक भारतीय नागरिक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार साह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके पास से 30 ग्राम 30 मिलीग्राम गांजा बरामद किया गया। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय, विराटनगर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...