कौशाम्बी, मई 30 -- गुरुवार की आधी रात मौसम में आए बदलाव के बाद चली तेज आंधी और बारिश ने मंदर विद्युत उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। 33 हजार एवं 11 हजार केवी विद्युत लाइनों में कई स्थानों पर फाल्ट आने, पोल व पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 30 गांवों में पिछले तीन दिनों से ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है। मंदर विद्युत उपकेंद्र के कसेंदा फीडर से कसेंदा, करनपुर, अहमदपुर पावन, गोविंदपुर तेवारा, भीखपुर मेंडवारा, लोकीपुर, कुंदनपुर, अकबरपुर मिर्जापुर, बिलासपुर, इंगुआ उर्फ काठगांव, फतेहपुर-सहावपुर समेत करीब 15 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, अंधेरे में डूबे 150 गांव के लोग वहीं शेख सरवा फीडर से भगवतपुर, बरवा, मंदर, मंदरी समेत लग...