ग्रेटर नोएडा, मई 9 -- ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में एक पिता ने महज 30 गज जमीन पाने के लिए अपने इकलौते बेटे सुधांशु का गला घोंटकर उसकी जान ले ली। आरोपी प्रदीप का मकसद बेटे की हत्या में भाइयों को फंसाकर जमीन पर कब्जा करना था। इसी लालच में उसने वारदात को अंजाम दिया। पकड़े जाने के बाद उसने अपनी गर्दन पर भी ब्लेड से वार करके खुदकुशी की कोशिश की। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा गांव के रहने वाले राजबीर सिंह के चार बेटे हैं। प्रदीप अपने भाइयों में दूसरे नंबर का है। प्रदीप का एक बेटा और एक बेटी है। प्रदीप का अपने भाइयों से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि चारों भाइयों की बराबर हिस्से की जमीन बंट गई है, जबकि 30 गज जमीन को लेकर विवाद बना हुआ था। यह जमीन मुख्य सड़क पर है, जिसे चारों ...