उरई, फरवरी 17 -- जालौन। अवैध शराब लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये युवक के पास 30 क्वार्टर देशी शराब के बरामद हुए हैं। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी अजीत शर्मा ने ग्राम छिरिया सलेमपुर से दमां के लिए जाने मार्ग से अभिषेक वर्मा उर्फ छोटू वर्मा निवासी ग्राम दमां को कुंआ वाली पुलिया के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक को पकड़ लिया है। पकड़े गये युवक के पास से थैला में 30 क्वार्टर देशी शराब के बरामद हुए हैं। पकड़े गये युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...