30 को मॉडल स्कूलों का निरीक्षण करेगी टीम
पटना, सितम्बर 27 -- राज्य में खुले सभी मॉडल स्कूलों का 30 सितंबर को अधिकारियों की टीम निरीक्षण करेगी। इस दौरान विद्यालयों में किए गए बदलावों की अद्यतन स्थिति का मुआयना किया जाएगा। शिक्षा विभाग के सचिव ने इस संबंध में निर्देश दिया है और इसके लिए अधिकारियों की टीम भी बनाई गई है। विभाग ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राज्य सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों में सरस्वती विद्या निकेतन के नाम से मॉडल स्कूल खोले गए हैं। विभाग ने तय किया है कि मॉडल स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अधिकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित कोचिंग और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। निरीक्षण से संबंधित फोटो एवं वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.