30 को निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे निगमकर्मी
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता तीन सूत्री मांगों को लेकर अगले 30 जून को नगर निगम कार्यालय पर निगमकर्मी प्रदर्शन करेंगे। इसकी जानकारी मंगलवार को बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने दी। बताया कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो 29 जुलाई की शाम मशाल जुलूस के बाद मुजफ्फरपुर समेत राज्यभर के नगर निकायों के सभी कर्मी ड्यूटी छोड़ कर बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। आंदोलन के निर्णय के संबंध में नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखित जानकारी दे दी गई है। यह भी पढ़ें- अगस्त में तीन दिन की हड़ताल की चेतावनी यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के सफाईकर्मी हड़ताल दूसरे दिन भी रहा जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.