बलिया, मार्च 22 -- सुखपुरा। कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक रविवार को बेरूआरबारी ब्लाक के डवाकरा हाल में हुई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि देश का पैसा सारा कॉर्पोरेट घरानों के पास जा रहा है आम जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है। कहा कि यह सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई थी और जुमले के बल पर तीन-तीन बार सरकार बनाने में कामयाब रही और हर बार आम जनमानस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। सरकार की फेलियर विदेश नीति की देन है कि हर मध्यम वर्ग के लोग गैस सिलेंडर के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं और बिचौलिए औने पौने दामों पर सिलेंडर बेच रहे हैं। कहां की मंचों से लच्छेदार भाषण और बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार को देश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है, अगर इनको देश की चिंता होती तो गैस वितरण प्रणाली को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.