भागलपुर, जून 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में दूसरी मेधा सूची के अनुसार नामांकन चल रहा है। मंगलवार तक नामांकन होगा। अब एक जुलाई से कक्षा की शुरुआत नहीं होगी। लोकभवन के निर्देश पर दूसरी मेधा सूची से नामांकन के पश्चात तीसरी मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची के बाद कक्षा शुरू करने की तिथि जारी होगी। टीएमबीयू सहित कई विवि के नोडल अधिकारियों के साथ लोकभवन की बैठक में शनिवार को निर्णय लिया गया। इसमें विवि को जरूरी निर्देश दिया गया है。 यह भी पढ़ें- पीयू: स्नातक सत्र 2026-30 ने प्रवेश को दूसरी मेधा सूची आजपंजीकरण की अनुमति पटना विवि, पूर्णिया विवि, मुंगेर विवि और टीएमबीयू को छोड़ अन्य विवि को तीसरी मेधा सूची से पूर्व समर्थ प्रवेश पोर्टल चार दिनों के लिए खोलने की अनुमति दी गई है। इसमें ऐसे विद्या...