रिषिकेष, फरवरी 21 -- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए डोईवाला विकासखंड में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कक्षा 10 और 12वीं के कुल 6,493 छात्र-छात्रा परीक्षा दे रहे हैं। पहले दिन छात्रों ने कला विषय की परीक्षा दी। सुबह दस से दोपहर एक बजे तक चली परीक्षा के बाद स्कूल के बाहर निकलते हुए छात्र-छात्राओं के चेहरों पर सुकून की मुस्कान दिखी। विद्यालयों में व्यवस्था भी चाक चौबंद नजर आई। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक इंटर और हाईस्कूल के लिए ब्लॉक क्षेत्र में डोईवाला में छह, देहरादून सदर में चार और ऋषिकेश में 20 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में इस साल बोर्ड की परीक्षा 3,622 और 12वीं में 2,871 छात्र-छात्राएं दे रहे हैं, जिसमें हाईस्कूल में 91 और इंटर में 80 व्यक्तिगत परीक्षा के छात्र-छात्रा भी शामिल है। निगरानी के लिए एक उड़न दस्ता बनाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.