मेरठ, मार्च 20 -- 22 मार्च को 30 केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एक पाली में प्रस्तावित सहायक अभियोजन अधिकसारी प्रारम्भिक परीक्षा में केंद्रों के दरवाजे पेपर शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। छात्रों को हर हाल में 8.45 बजे तक केंद्रों में प्रवेश करना होगा। गुरुवार को सीसीएसयू कैंपस स्थित ऑडिटोरियम में बैठक में एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह और एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने सभी केंद्र प्रभारियों को पेपर से जुड़े निर्देश दिए। केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आठ बजे से प्रवेश शुरू होगा और 8.45 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षार्थियों का बॉयोमेट्रिक सत्यापन होगा। एडीएम सिटी के अनुसार निर्धारित समय के बाद गेट बंद होने पर किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.